फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   medicine

सीएचसी में जलाई गईं दवाएं

Mon, 25 Nov 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
medicine
बाराबंकी। मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए आईं तमाम दवाओं को रविवार को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में जला दिया जा रहा है। सीएचसी के पीछे जलाई गईं दवाओं में ज्यादातर ऑयरन और कैल्शियम की थीं। मौके पर सीरप की शीशियां भी देखी गई हैं। इनको जलाए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीएचसी अधीक्षक भी इस बारे में कुछ नहीं बता सके। उनका कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रामनगर सीएचसी परिसर में पीछे की तरफ कूड़े के ढेर में रविवार दोपहर करीब एक बजे दवाएं जलती देखीं गईं। काफी देर तक कूड़े के साथ दवाएं सुलगने से धुआं उठता रहा। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आग के हवाले की गई दवाओं में ऑयरन और कैल्शियम की गोलियों के साथ सीरप की शीशियां भी शामिल थीं। यह दवाओं की जरूरत गर्भावस्था के समय महिलाओं को अधिक पड़ती हैं। इन दवाओं के लिए कई बार मरीजों को भटकना पड़ता। दवाओं के अभाव के चलते उन्हें बाहर से खरीदना पड़ता है। ऐसी तमाम दवाएं रविवार को सीएचसी परिसर में ही आग के हवाले कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed