फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Masked miscreants put chemical in teenager's mouth

Barabanki News: नकाबपोश बदमाशों ने किशोर के मुंह में डाला रसायन

Tue, 02 May 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants put chemical in teenager's mouth
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव में रविवार सुबह घर से निकले किशोर के मुंह व कान में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चिपकने वाला रसायनिक पदार्थ डाल दिया। अचानक मौके पर पहुंची किशोर की बहनों को देखकर नकाबपोश फरार हो गए। मुंह में रासायनिक पदार्थ पड़ने की वजह से किशोर की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। किशोर के साथ ऐसा करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन परिजन अपहरण करने के प्रयास की आशंका जता रहे हैं। बिबियापुर गांव निवासी नारेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा धीरज (15) रविवार सुबह घर से बाहर खेतों की ओर गया हुआ था। वहां चेहरे पर काला कपड़ा बांधे हुए दो अज्ञात लोग पहले से ही मौजूद थे। दोनों नकाबपोशों ने धीरज को पकड़ लिया और उसके हाथ और आंख पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद उसके मुंह और कान में चिपकने वाला रसायनिक पदार्थ डाल दिया। अचानक मौके पर उसकी दो बहनें पहुंच गईं। उन्हें आता देख नकाबपोश किशोर को वहीं छोड़कर भाग निकले। बहनों ने घायल भाई को घर पहुंचाया जहां परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। इस पूरे प्रकरण में एसएचओ विनोद यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed