फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married woman first cut the vein of her hand and then hanged herself, died

Barabanki News: विवाहिता ने पहले हाथ की नस काटी फिर फंदे पर लटकी, मौत

Sat, 27 Jul 2024 05:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman first cut the vein of her hand and then hanged herself, died
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कुर्सी के अंबर पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। उनके हाथ की नस कटी थी। पुलिस का मानना है कि किसी बात से क्षुब्ध हाेकर विवाहिता ने पहले नस काटी फिर फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे से विवाहिता का सुसाइड नोट भी मिला है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामकुमार के अनुसार उनकी पत्नी गीता (35) बृहस्पतिवार शाम को सीतापुर जिले में स्थित मायके से वापस घर आई थी। रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार छत पर सो गया। देर रात अचानक बारिश होने पर राजकुमार दो बच्चों के साथ छत से नीचे उतरकर घर के अंदर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया। कोई आहट न मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो वे बदहवास हो गए। गीता का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। कुर्सी के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। किसी परिवार वाले का दोष नहीं है। महिला एक दिन पहले ही मायके से आई थी। हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस मायके जाकर भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed