फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Marketing personnel to strike offices lockout

विपणन कर्मियों ने कार्यालयों में तालाबंदी कर दिया धरना

Mon, 28 Dec 2015 11:31 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
फर्जी एफआईआर को लेकर नाराज मार्केटिंग स्टाफ ने सोमवार को कार्यालय मेें ताला जड़ गेट के बाहर धरना दिया। धरना दे रहे सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टरों का आरोप है कि साथियों के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी एफआईआर जब तक वापस नहीं होती है, कार्य बहिष्कार चलता रहेगा।
विज्ञापन


फूड एवं सिविल इंस्पेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने कहा कि अंबेडकरनगर में साथियों के खिलाफ जो फर्जी एफआईआर दर्ज की गई है जब तक वह वापस नहीं होती है तब तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कार्य पर वापस नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि न तो मामले की जांच की गई और न ही जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उनसे किसी प्रकार की बात की गई। पुलिस ने इस मामले में जितनी तेजी दिखाई है यदि अन्य मामलों में उतनी ही तेजी दिखाए तो काफी हद तक अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को इसी के विरोध में सभी साथियों के साथ अंबेडकरनगर में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जिला विपणन अधिकारी प्रभाकांत द्विवेदी, आलोक रंजन, राजीव सिंह, सुनील दुबे, अरुण वर्मा, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed