{"_id":"6206bcbb4d9abb6d53464d7b","slug":"maratha-and-aarya-won-matches-barabanki-news-lko6174233190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा और आर्य टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मराठा और आर्य टीम ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे बालाजी डिस्ट्रिक्ट ओपन क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। बालाजी मराठा की ओर से कुलदीप और आर्य टीम की तरफ से कृतज्ञ ने तूफानी बल्लेबाजी की और दोनों टीमों ने मैच जीत लिया। चैंपियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच तुफैल क्रिकेट क्लब और बालाजी आर्य के बीच खेला गया।
तुफैल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में तुफैल क्लब ने 99 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बालाजी आर्य ने 10 विकटों से मैच जीत लिया। बालाजी आर्य के सलामी बल्लेबाज कृतज्ञ ने 52 व सत्यम ने 44 रन बनाए। आयोजक सचिव आसिफ सिद्दकी ने आलराउंड प्रदर्शन के लिए कृतज्ञ सिंह को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया।
दूसरा मैच बालाजी मराठा और बीडीसीए ग्रीन की बीच खेला गया, जिसमें बालाजी मराठा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए बालाजी मराठा ने 9 विकेट खोकर 172 रन बनाए। बालाजी मराठा की ओर से कप्तान कुलदीप ने सर्वाधिक नाबाद 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीडीसीए ग्रीन की टीम अपने 20 ओवरों में मात्र 60 रन ही बना सकी। बालाजी मराठा ने 112 रनों से मैच जीत लिया, शानदार प्रदर्शन के लिए कुलदीप को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
सरांय मानिक की टीम ने जीता मैच
कमेला के मारुति नंदन मैदान में शिव शक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। शुक्रवार को सरांय मानिक व ताला टीम के बीच खेले गए पहले मैच में सरांय मानिक की टीम ने मैच जीता। टूर्नामेंट का शुभारंभ कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से प्रतिभाएं निखरती हैं। मौके पर गोविंद पाठक, अतुल सिंह, शिव प्रताप, अक्षय तिवारी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में स्थानीय एवं अन्य जिलों की कुल 22 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा।