{"_id":"6685e56c0c81e637ac006b44","slug":"many-more-officers-including-three-doctors-transferred-barabanki-news-c-315-1-slko1014-119870-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तीन डॉक्टर समेत कई और अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तीन डॉक्टर समेत कई और अधिकारियों का तबादला
Thu, 04 Jul 2024 05:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शासन द्वारा किए गए तबादलों में जिले के तीन डॉक्टरों समेत कई अधिकारियों का गैरजनपद तबादला किया गया है। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में सहायक आयुक्त खाद्य को इसी पद पर चित्रकूट भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि देवा में तैनात डॉ. कैलाश कुमार शास्त्री, सतरिख में तैनात डॉ. अनुपम कुमार तथा मुख्यालय पर तैनात डॉ. मनोज कुमार का तबादला लखनऊ हुआ है। इनके स्थान पर जिले को तीन महिला व एक पुरुष चिकित्सक मिले हैं पर अभी तक केवल एक महिला चिकित्सक ने ही ज्वाइंनिंग दी है।
इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में कई अधिकारियों के तबादले हुए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज पांडेय ने बताया कि सहायक आयुक्त खाद्य के पद पर तैनात प्रियंका सिंह का तबादला चित्रकूट किया गया है। वहीं लखनऊ में तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह को सहायक आयुक्त खाद्य के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल पाल को कानपुर, कंचन लता तिवारी को रायबरेली, ओंकारनाथ यादव को मिर्जापुर, कमल कुमार और राकेश सिंह को लखनऊ भेजा गया है जबकि लखनऊ में तैनात अंकिता यादव, पल्लवी तिवारी, शिवा श्रीवास्तव और बरेली से भगवती प्रसाद और उन्नाव से अरुण कुमार को जिले में तैनात किया गया है। इनके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग में तैनात एआरओ रमेश चौरसिया को रायबरेली और आपूर्ति निरीक्षक आरएन मिश्रा का तबादला लखनऊ किया गया है।