{"_id":"5706a7b44f1c1b2728c810ed","slug":"man-tried","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने कब्जा हटाया तो युवक ने लगा ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने कब्जा हटाया तो युवक ने लगा ली आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा से भूमि के विवाद में पुलिस ने कब्जा हटाया तो आहत युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग से झुलसे युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
40 फीसदी से अधिक बर्न होने के कारण उसे इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेेंटर ले जाया गया है। बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मो. यासीन ने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया है।
कस्बा के मोहल्ला घोसियाना में आबादी की भूमि पर मालिकाना हक को लेकर हबीबुल निशा का भाई मो. इस्माइल से विवाद चल रहा है। बीती एक मार्च को एसडीएम ने विवाद के निस्तारण तक भूमि को सरकारी कब्जे में रखने का आदेश दिया था। इसके बाद से पुलिस व राजस्वकर्मी भूमि से हबीबुल निशा का कब्जा हटवाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
बीते माह भी कब्जा हटवाने के प्रयास मे महिला के हंगामा करने पर राजस्व व पुलिस को वापस लौटना पड़ा था। दूसरे पक्ष की लगातार शिकायत व तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र के निस्तारण के क्रम में तहसीलदार रामदयाल वर्मा व कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने पुलिस बल के साथ विवादित भूमि से कब्जा हटवाने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध करने पर पुलिस ने हबीबुल निशा व पुत्र डल्ले को गिरफ्त में ले लिया और भूमि से कब्जा हटवाकर वापस लौट गई। पुलिस व राजस्व टीम के वापस कोतवाली तक पहुंचने से पहले ही हबीबुल निशा के दूसरे पुत्र मो. यासीन ने केरोसिन छिड़क आग लगा ली।