फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Majitha fair will start from today amidst incomplete preparations

Barabanki News: अधूरी तैयारियों के बीच आज से शुरू होगा मजीठा मेला

Sat, 20 Jul 2024 05:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 20 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Majitha fair will start from today amidst incomplete preparations
हरख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र स्थित मंजीठा गांव में आषाढ़ माह की पूर्णिमा से शुरू होकर नाग पंचमी तक चलने वाले श्री नाग देवता के मेले की तैयारियां जोरों पर है। मेले के प्रवेश द्वार व मंदिर परिसर तक साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम चल रहा है। मंदिर के पास बने अभरन सरोवर की साफ-सफाई के साथ मेला परिसर की सफाई नहीं हो सकी है। ऐसे में अधूरी तैयारियों के बीच मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा शनिवार को करेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग स्थित मंजीठा गांव में श्री नाग देवता के पौराणिक मंदिर पर प्रतिवर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा से शुरू होकर नाग पंचमी तक चलने वाले मेले में दुकानदार आ चुके है। मेले में जिले के अलावा लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली सहित कई जिलों से श्रद्धालु पहुंच कर नाग देवता के मंदिर में मिट्टी की मालिया में दूध चावल भरकर पूजन अर्चन करते हैं । मान्यता है कि पूजन अर्चन के बाद मिट्टी की खाली मालिया ले जाकर घर में किसी जगह रख देने से सर्प भय नहीं रहता है।
विज्ञापन

मजीठा मेले में गैर जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को रात में ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था न होने से भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा । भारी संख्या में मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला परिसर में बना एक रैन बसेरा,धूप व पानी से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed