फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mahant kidnapped from ashram, torn clothes found

Barabanki News: आश्रम से महंत का अपहरण, फटे मिले कपड़े

Sat, 13 Jul 2024 05:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 13 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Mahant kidnapped from ashram, torn clothes found
 महंत किशोरपुरी
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के मुश्की नगर गांव स्थित कैलाशपुरी के महंत किशोरपुरी (50) का अपहरण हो गया है। शुक्रवार सुबह आश्रम में महंत के न मिलने और उनके कपड़े फटी हालत में इधर-उधर पड़े होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। छानबीन में आश्रम से एक डायरी मिली है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उनके उत्तराधिकारियों का हाथ होगा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आसपास के जंगल और हर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन महंत का सुराग नहीं मिला। ग्राम प्रधान की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर आशंका जाहिर करते हुए केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के रहरामऊ व मुश्कीनगर के बीच फैले करीब पांच हजार बीघा जंगल के किनारे बाबा पंचमदास जूना अखाड़ा का कैलाशपुरी आश्रम है। करीब 30 वर्षों से आश्रम में महंत किशोरपुरी सभी कार्यों का संपादन करते हैं। शुक्रवार सुबह महंत के साथ रहने वाले मुश्कीनगर निवासी चंद्र प्रसाद उर्फ चंदू ने देखा कि महंत अपने बिस्तर पर नहीं हैं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी पता न चलने पर उन्होंने ग्राम प्रधान राहुल वर्मा को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने पुलिसबल के साथ जंगल व जंगल के बीच बह रही कल्याणी नदी तक तलाश की, तो आश्रम से करीब 200 मीटर की दूरी पर महंत की फटी बनियान, कई टुकड़ों मे मोबाइल, कमंडल, चप्पल पड़े मिले। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह, सर्विलांस, डॉग स्क्वॉयड और पीएसी बल के साथ तलाशी अभियान चलाया मगर महंत का दोपहर तक भी पता नहीं चला। इस दौरान आश्रम में तलाशी लेने पर एक डायरी मिली, जिसमें कथित रूप से महंत द्वारा कोई अनहोनी पर अपने उत्तराधिकारियों पर आशंका जताई है।
देर शाम तक पुलिस टीम महंत की तलाश में जुटी रही। सर्विलांस सेल आसपास के सभी मोबाइल नेटवर्क में छानबीन करते हुए आने-जाने वालों और महंत से बातचीत करने वालों का पता लग रही है।
सीओ सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान ने गांव के ही चंद्र प्रकाश पर आशंका जाहिर की है। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।



बुलंदशहर के मूल निवासी हैं महंत
ग्रामीणों ने बताया कि किशोरपुरी मूल रूप से बुलंदशहर के थाना अनुपशहर के नारेंद्रपुर के गांव के रहने वाले हैं। जो वर्ष 1995 में अपने गुरु छविनाथ पुरी के साथ इस आश्रम में रहने लगे। छविनाथ पुरी की मृत्यु के बाद किशोरपुरी आश्रम के महंत बनाए गए। किशोरपुरी के महंत बनने के बाद से ही मुश्कीनगर निवासी चंदू भी रात्रि में आश्रम में रहने लगे।



आठ बीघे आश्रम की कई जगह है जमीन
कैलाशपुरी आश्रम वैसे तो घने जंगल के किनारे है, लेकिन आश्रम के निकट कस्बा सफदरगंज होने के कारण आश्रम के किनारे तक आवासीय प्लांटिंग की जा रही है। करीब आठ बीघा मे फैले आश्रम की जमीन काफी कीमती बताई जा रही है। यही नहीं जूना आखाड़ा के इस कैलाशपुरी आश्रम के नाम ग्राम मुस्काबाद बिरौली में करीब 60 बीघा जमीन व अमरादेवी में भी जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed