फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Maggie got three more samples adulteration

मैगी के तीन और नमूने में मिली मिलावट

Fri, 07 Aug 2015 09:08 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
मिलावटखोरों पर रोक लगाने के लिए चलाया जाने वाला छापेमारी अभियान भी इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। जांच को भेजे गए सात और नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है और सातों नमूने जांच में फेल हो गए हैं। इसके अलावा मैगी के तीन और नमूनों में मोनो सोडियम ग्लूकोमेट (एमएसजी) के मिलावट की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एफएसडीए ने इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छापेमारी अभियान के दौरान धनोखर स्थित अशोक राजपूत की शक्तिवान बेकरी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमेश मिश्र द्वारा हैदरगढ़ क्षेत्र के इलियासपुर कबूलपुर निवासी चंद्रभान की दुकान से और विशुनपुर कस्बे के मोहम्मदपुर में वीरेंद्र कुुमार की दुकान से भरा गया और मैगी नमूना जांच में एक बार फिर फेल हो गया है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के मुताबिक इसमें मोनो सोडियम ग्लूकोमेट (एमएसजी) की मिलावट पाई गई है। नमूनों की जांच रिपोर्ट दो दिन पूर्व ही एफएसडीए को मिली है। इसके अलावा सतरिख कस्बे से अमीर की दुकान से एडी पांडेय द्वारा अमीर की दुकान से भरा गया हींग का नमूना भी जांच में फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया है। इसके अलावा रामनगर के रानीगंज में निजामुद्दीन की दुकान से भरा गया मटर की दाल का नमूना जांच में फेल हो गया है। बड्डूपुर में विनोद से भरा गया दूध का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। रस्क का नमूना भी जांच में फेल हो गया हैं जांच में रिपोर्ट में इसमें भी नियमों का उल्लंघन पाया गया है।


जांच के लिए जो नमूने भरकर भेजे गए थे उनमें से सात नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें से तीन मैगी नूडल्स के हैं और चार अन्य। सभी की जांच रिपोर्ट दो दिन पूर्व प्राप्त है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अंबादत्त पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed