फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Made the students aware

अभियान चलाकर किया छात्र/छात्राओं को जागरूक

Thu, 19 Nov 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Made the students aware
बाराबंकी। यातायात नियमों के पालन तथा बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशन में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए अभियान ‘मिशन शक्ति’ तथा यातायात नियमों के पालन के लिए यातायात माह चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को थाना कोठी, थाना सफदरगंज, थाना रामनगर, थाना देवा व थाना बडड्पुर क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न स्कूलों/कालेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व मिशन शक्ति के संबंध में जागरूक किया गया एवं उन्हें स्वावलंबी बनने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चियों को शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों/कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही 1090 (वूमेन पॅावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा) एवं 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्प लाइन) की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के संबंध में भी जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed