{"_id":"675dcdcb42068d699f020e98","slug":"lump-sum-settlement-scheme-launched-from-today-barabanki-news-c-315-1-brp1005-129796-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एकमुश्त समाधान योजना का शुभारंभ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एकमुश्त समाधान योजना का शुभारंभ आज से
Sat, 14 Dec 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना का शुभारंभ रविवार से होगा। यह योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक तीन चरण में संचालित होगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पावर कार्पोरेशन की वेबसाइट पर पंजीयन कराने के साथ ही मूल बकाया राशि का 30 फीसदी भी जमा करना होगा। बाकी बकाया राशि के सरचार्ज में छूट दी जाएगी।
जिले में करीब साढ़े 4.59 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता है। इस योजना से करीब 2.34 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाने के लिए विभागीय उपखंड कार्यालय, जनसेवा केंद्र, या वेबसाइट www.uppcl.org के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए नवीनतम बिजली बिल और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। भुगतान भी इन्हीं माध्यमों से एकमुश्त या किश्तों में किया जा सकता है।
लगाएं जाएंगे विशेष शिविर
योजना का लाभ दिलाने केेे लिए विशेष शिविर आयोजित होंगे। रविवार को संदौली में देवेंद्र प्रजापति, गेंहदवर में सोहन कुमार, सलारपुर में रवि वर्मा, बरेठी में एसपी यादव की अगुवाई में विशेष शिविर लगेगा। सोमवार को मदारपुर में देवेंद्र प्रजापति, तीरगांव में सोहन कुमार, मरखापुर में रवि वर्मा, मलूक में एसपी यादव की निगरानी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
ओटीएस की जानकारी हर उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक योजना की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए लाउडस्पीकर लगे ई-रिक्शा के साथ ढोल रैली निकाल योजना का फायदा उठाने के बारे में जानकारी दी जा रही है। अधीक्षण अभियंता राजबाला ने भी सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।