{"_id":"69c1563d19a364882d0c06eb","slug":"lucknow-deputy-cm-keshav-maurya-listens-to-grievances-tells-officials-negligence-will-not-be-tolerated-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों से बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों से बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Mon, 23 Mar 2026 08:34 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:34 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, उत्पीड़न, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनता दर्शन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को 7- कालीदास मार्ग स्थित अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, उत्पीड़न, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल कार्रवाई के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन