फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Love on social media, left husband and children, had to consume poison

Barabanki News: सोशल मीडिया पर प्यार, पति-बच्चों को छोड़ा, खाना पड़ा जहर

Thu, 04 Dec 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Love on social media, left husband and children, had to consume poison
रामनगर। इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्यार के चक्कर में पति और तीन बच्चों को छोड़कर बाराबंकी के युवक के साथ दिल्ली गई बहराइच की महिला को प्रेमी से धोखा मिला तो बुधवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार बहराइच की 38 वर्षीय महिला ने बताया कि छह साल पहले इंस्टाग्राम की एक ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ ने उसकी जिंदगी बदल दी। चैट शुरू हुई, नंबर एक्सचेंज हुआ और फोन पर देर रात तक बातें होने लगीं। धीरे-धीरे रिश्ता इतना आगे बढ़ा कि महिला सबकुछ पीछे छोड़कर रामनगर कोतवाली क्षेत्र के युवक के साथ दिल्ली चली गई। लेकिन यह इंस्टाग्राम वाली मोहब्बत भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। महिला के मुताबिक, पिंटू के तेवर बदले और उसी दौरान उसे पता चला कि जिसके लिए वह घर-परिवार छोड़कर गई, वही अब किसी और से शादी रचा रहा है। पिछले महीने पिंटू ने चुपचाप वरिक्षा भी कर ली। यह खबर महिला के लिए पहाड़ बनकर टूटी। मंगलवार देर रात वह पिंटू के घर पहुंची और शादी की बात उठाई तो उसने साफ इंकार कर दिया। धोखे और तिरस्कार से आहत महिला ने वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। 112 पर कॉल के बाद पहुंची पीआरवी ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed