फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Loss suffered due to being named as Big B

अमिताभ बच्चन नाम होना एक किसान को पड़ा भारी, उठाना पड़ा ये नुकसान

Thu, 28 Nov 2019 02:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Loss suffered due to being named as Big B
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में अमिताभ बच्चन नाम होना एक ग्रामीण किसान के लिए भारी पड़ गया। उसने अपनी भूमि, आधार व बैंक खाता लगाकर किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकरण कराया। मगर, जिम्मेदारों ने अमिताभ बच्चन नाम होने के कारण उसकी पहली किस्त का भुगतान ही रोक दिया।
विज्ञापन


उसके बाद से एक भी किस्त उसके खाते में नहीं पहुंची। हालांकि मामला चर्चा में आया तो जिम्मेदार अब दिसम्बर माह में उसके खाते में धनराशि पहुंचने का आश्वासन दे रहे हैं। मामला नवाबगंज तहसील के जसमंडा मजरे गदिया का है।
विज्ञापन


यहां के निवासी हरिनाम गौतम के बेेटे का नाम अमिताभ बच्चन है उसके नाम पर खेती योग्य जमीन है। उसने कृषि विभाग में अपना पंजीकरण 2016 से करा रखा था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आई तो उसने उसके लिए भी खतौनी, आधार व बैंक की पासबुक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों के सत्यापन के बाद डाटा अपलोड

जिसके मुताबिक उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया की हंडौरी शाखा में है। राजस्व कर्मियों के सत्यापन के बाद डाटा अपलोड कर दिया गया। जिले से प्रदेश स्तर व बाद में भारत सरकार को भेजे गये डाटा में वह किसान सम्मान निधि का पात्र पाया गया। मगर, जिम्मेदारों ने सत्यापन में अमिताभ बच्चन नाम देखते ही उसकी पहली किस्त रोक दी।

ये अमिताभ बच्चन मुंबई वाले नहीं जसमंडा का किसान है। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। उसके पंजीकरण में दिया गया डाटा पूरी तरह से सही है। भारत सरकार से आए सत्यापन के डाटा में नाम व खाता नंबर दिखने पर अमिताभ बच्चन नाम आने के कारण उसकी सम्मान निधि रोकी गई होगी। हालांकि वह पात्र है दिसम्बर माह में उसके खाते में धनराशि भेजी जाएगी। - अनिल कुमार सागर, उपकृषि निदेशक बाराबंकी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed