फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Loss of 24 crore rupees to farmers

किसानों को `24 करोड़ की चपत

Sun, 10 Jan 2016 11:24 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Loss of 24 crore rupees to farmers
सरकारी धान खरीद पर व्यापारी हावी हैं। यही कारण है कि धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों से अधिक व्यापारियों के यहां किसानों की भीड़ देखी जा रही है। मंडी में दिए गए अभिलेखों की मानें तो व्यापारी अब तक छह लाख क्विंटल (छह हजार मीट्रिक टन) धान खरीदकर किसानों को करीब 24 करोड़ रुपये की चपत लगा चुके हैं। मगर संबंधित अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में सीधे किसानों से धान खरीदने के लिए छह एजेंसियों ने 41 क्रय केंद्र खोले हैं। शासन ने इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 78 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया है। जिसके सापेक्ष अभी तक महज 37 हजार एमटी धान ही खरीदा जा सका है। जबकि मंडी के आंकड़ों के मुताबिक छह लाख क्विंटल (छह हजार मीट्रिक टन) धान व्यापारी खरीद चुके हैं। ये धान व्यापारियों ने घोषित समर्थन मूल्य 1410 रुपये की दर से नहीं बल्कि औने-पौने दाम पर खरीदा है।
विज्ञापन


इस बार धान खरीद देर से शुरू होने का व्यापारियों ने खूब फायदा उठाया और जरूरतमंद किसानों से औने-पौने दाम पर धाम खरीदकर मोटा मुनाफा कमाया। किसानों का कहना कि किसी भी व्यापारी ने एक हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक दाम पर धान की खरीद नहीं की। इस तरह से व्यापारी अब तक किसानों को करीब 24 करोड़ रुपये का चूना लगा चुके हैं। मगर विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज तक किसी भी व्यापारी के यहां न तो छापा डाला गया और न ही जांच पड़ताल कराई गई। नतीजतन व्यापारियों का किसानों से औने-पौने दाम पर धान खरीदना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed