फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lord Krishna lifted the Govardhan mountain to protect the people of Braj.

Barabanki News: श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर की ब्रजवासियों की रक्षा

Tue, 12 May 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 12 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna lifted the Govardhan mountain to protect the people of Braj.
बाराबंकी। निंदूरा क्षेत्र के मोहसड स्थित मतकलूपुर गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन सोमवार को कथावाचक वंदना शास्त्री ने श्रोताओं को गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे श्रीकृष्ण ने प्रकृति पूजन का महत्व समझाया।
विज्ञापन


कथा वाचक ने कहा कि एक समय ब्रजवासियों ने वर्षा के देवता इंद्र की पूजा का आयोजन किया था। उनका मानना था कि इंद्र की कृपा से अच्छी वर्षा और फसलें होंगी। परंतु श्रीकृष्ण ने लोगों को प्रकृति और अपने परिवेश की रक्षा का महत्व बताया। उन्होंने समझाया कि गोवर्धन पर्वत मवेशियों और जीवन के लिए अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

यह पर्वत घास, जल और अन्य प्राकृतिक संसाधन प्रदान करता है। श्रीकृष्ण के इस तर्क को सुनकर ब्रजवासी इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। इससे इंद्र क्रोधित हो गए और उन्होंने मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। चारों ओर पानी भर गया और लोगों का जीवन संकट में आ गया। ब्रजवासियों में भय और चिंता का माहौल छा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। उन्होंने सभी ब्रजवासियों को पर्वत के नीचे आश्रय दिया। आयोजन रामू यादव ने बताया कि भागवत कथा का समापन मंगलवार को होगा। कथा के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed