फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

सपा नेता के फार्म हाउस पर महिला से लूट

Sat, 14 May 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
loot
बाराबंकी। सतरिख के एक फार्म हाउस पर धावा बोलकर बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देख बाइक सवार बदमाश भाग गए। इसके बाद महिला के बंधे हाथ-पैर को स्थानीय लोगों ने खोलने के बाद फार्म मालिक व पुलिस को सूचना दी। मगर, सतरिख पुलिस दिनभर मामले को दबाने में जुटी रही।
विज्ञापन

मामला सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली से शैलानी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित फार्म हाउस का है। यहां पर लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सपा नेता का फार्म हाउस है। इस फार्म हाउस की रखवाली का काम करीब पांच वर्षों से बिहार के बेतिया की एक महिला करती है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात यहां पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको मारापीटा और उसके बाद हाथ-पैर बांध 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली। महिला ने बताया कि उसके साथ बदमाशों ने दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया। इस पर पड़ोस में स्थित आरा मशीन के व अन्य लोग पहुंच गए। यह देख बाइक सवार बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बदमाशों द्वारा उसके बांधे गए हाथ-पैर खोले। इसकी सूचना फार्म के मालिक व स्थानीय पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने उलटे उसे व उसके मालिक को धमकाकर घटना न होने की बात सादे कागज पर लिखा ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतरिख लालचंद सरोज ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है। पुलिस मौके पर भेजी गई है। पति से विवाद होने के कारण महिला ने ऐसी खबर फैलाई थी। उसने घटना न होने की बात लिखकर दी है।

फार्म हाउस पर महिला के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए गए हैं। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
-पूर्णेंदु सिंह, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed