फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

महिला को बंधक बनाकर जेवरात व नकदी लूटी

Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
loot
बड्डूपुर (बाराबंकी)। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के नटकौली मजरे औलियापुर गांव में सोमवार रात किसान के घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण, नकदी व मेंथा ऑयल लूट लिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के अफसर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

नटकौली मजरे औलियापुर गांव निवासी किसान सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपनी मौसी का इलाज कराने लखनऊ के हाईवे ट्रॉमा सेंटर गया था। घर पर उसकी पत्नी बेटे व उसके पिता थे। देर रात तीन शस्त्र बदमाश उसके घर में घुसे। पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगाकर अलमारी की चाभी ले ली।
विज्ञापन

इसके बाद ताला खोलकर अलमारी में रखी 25 हजार रुपये की नकदी, करीब छह लाख के सोने-चांदी के गहने और 50 किलो मेंथा आयल लूट लिया। बाद में उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर धमकी देते हुए भाग गए। उसने बताया कि इसकी जानकारी पत्नी ने पिता को फोन पर दी। इसके बाद कमरे में बंद पत्नी को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह, सीओ योगेंद्र कुमार व एसओ गजेंद्र सिंह डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। फील्ड यूनिट की टीम ने फिंगर प्रिंट के नमूने लिये। जबकि डॉग स्क्वॉयड घर में ही इधर-उधर घूमता रहा। एएसपी उत्तरी ने बताया कि किसान के घर हुई लूट के मामले में किसी करीब के शामिल होने की आशंका है। घटना के खुलासे में थाने की टीम के साथ स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed