फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से लूटे 17 हजार

Thu, 18 Nov 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
loot
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 17 हजार रुपये थे। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

यह वारदात कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हैदरगढ़ में हुई। यहां स्थित बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार को थाना क्षेत्र के ही खरसतिया गांव निवासी भानमती ने अपने खाते से 17 हजार रुपये निकाले। उसके बाद महिला गांव के ही बच्चेऊ गुप्ता के साथ ई-रिक्शा पकड़कर घर जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा रोका और महिला से रुपये भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद कुछ साक्ष्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान से 40 हजार रुपये की ठगी
त्रिवेदीगंज। बैंक में रुपये जमा करने गया एक किसान ठगी का शिकार हो गया। गांव के ही युवक ने किसान से 40 हजार रुपये लेकर अपने पिता के खाते में जमा करा दिया। करीब एक पखवाड़े बाद बुधवार को किसान बैंक पासबुक अपडेट कराने पहुंचा तो उसको अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई।
इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव का है। यहां का निवासी किसान ननकऊ रावत अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की त्रिवेदीगंज शाखा में 40 हजार रुपये जमा करने गया था। जहां पर गांव का ही एक युवक मिल गया।
उसने जमा पर्ची भरने के दौरान किसान के खाते की संख्या के बजाय अपने पिता के खाते में पैसा जमा करा दिया। बुधवार को जब किसान अपनी पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचा तो उसे इस ठगी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत उसने लोनीकटरा थाने पहुंचकर पुलिस से की। थाना प्रभारी रामकिशन राना ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, पीटा गया आरोपी
त्रिवेदीगंज। स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले युवक को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। उसके बाद छात्रा के पिता की तहरीर के साथ उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़छाड़ व पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव निवासी छात्रा बुधवार को स्कूल से घर लौट रही थी।

गांव के बाहर रास्ते में पहले से खड़े युवक ने छात्रा को आते देख छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहले उसकी पिटाई की फिर पुलिस बुलाकर आरोपी को उसे सौंप दिया। वहीं छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि आरोपी सूरज लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र का निवासी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed