फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Locks hanging on banks , customers upset

बैंकों पर लटके ताले, ग्राहक परेशान

Fri, 08 Jan 2016 11:23 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की शुक्रवार को हड़ताल के चलते जनपद के कई बैंक बंद रहे। इससे जहां बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ वहीं, तमाम बैंक ग्राहकों को निराश हो लौटना पड़ा। बैंकों की हड़ताल के चलते करीब 20 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल का ऐलान किया था। इसके चलते जनपद में इलाहाबाद बैंक, देना बैंक, विजया बैंक, पंजाब नेशनल बैंक की कुछ शाखाएं व केनरा बैंक आदि तमाम बैंक  बंद रहे।
विज्ञापन


हड़ताल के बावजूद कई शाखाओं में अधिकारी ड्यूटी पर पहुंचे मगर कर्मचारियों ने बैंकों में कामकाज बंद करा दिया। केनरा बैंक , विजया बैंक, देना बैंक के कर्मचारियों ने जबरन काम बंद कराकर शाखा में ताला बंद करा दिया। स्टेट बैंक के खुले होने व एटीएम के चलते बैंक ग्राहकों को कुछ राहत मिली। मगर बैंकों की हड़ताल के चलते जिले में करीब 20 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईबीईए के जिला सचिव एसएन जायसवाल ने बताया कि सरकार स्टेट बैंक से जुड़े बैंकों को अलग-अलग करके अपना काम निकाल रही है। स्टेट बैंक से करीब सात बैंक जुड़े हैं। बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। जिसके विरोध में कर्मचारी हैं। इसी के चलते बैंकों में हड़ताल की गई है। बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर सभी बैंक बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed