फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lock Down

लॉकडाउन का दिखा असर, शहर से लेकर कस्बों तक पसरा सन्नाटा

Sun, 06 Sep 2020 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
lock Down
बाराबंकी। लॉकडाउन का पालन कराने में रविवार को पुलिस के तेवर सख्त रहे। शहर से लेकर कस्बों तक बाजार पूरी तरह से बंद रहा। गलियों में दुुकानें जरूर खुली रहीं। सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की। इस बेवजह वाहन दौड़ाते मिले 560 का चालान करने के साथ पुलिस ने करीब एक लाख 16 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहे। शहर में दवा, फल, सब्जी आदि की दुकानें खुली थी। सड़क-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद थी। लोगों के बाहर न निकलने से सन्नाटा पसरा रहा। शहर के छाया चौराहा, सिविल लाइन, घंटाघर, सट्टीबाजार, पुलिस लाइन चौराहा, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रोड, देवा तिराहा, नाका सतरिख, पैसार नाका, पल्हरी चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर दुकानें पूरी तरह से बंद रही। दूसरी तरफ गल्ली-मोहल्लों की दुकानें खुली रहीं जिन पर पुलिस नजर नहीं पड़ी। बिना कारण दोपहिया वाहनों से निकले लोगों का चालान काटा गया। रविवार को जनपद में पुलिस ने 560 वाहनों का चालान किया। जुर्माना के तौर पर 1.16 लाख रुपये वसूल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed