फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Little Rojedar busy in the worship of Allah

Barabanki News: अल्लाह की इबादत में मशगूल नन्हे रोजेदार

Sun, 26 Mar 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Mar 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Little Rojedar busy in the worship of Allah
जैदपुर (बाराबंकी)। अल्लाह से प्यार व इबादत की कोई उम्र नहीं होती। बड़ों के साथ-साथ छोटे भी अल्लाह की इबादत में मशगूल हो गए हैं। बड़ों के साथ छोटे बच्चों ने रमजान के पाक महीने में रोजा रखकर इबादत की। नन्हे रोजेदारोंं ने भी नमाज पढ़ी और अल्लाह पाक से दुआ मांगी।
विज्ञापन



रमजान उल मुबारक का पहला रोजा शुक्रवार को था। कस्बे के मोहल्ला रईसकटरा निवासी नफीस की बेटी जैनब बानो ने अपना पहला रोजा मात्र सात साल की उम्र में रखा। दिनभर मम्मी और दादा-दादी के साथ समय गुजार कर रोजा पूरा किया। छेदाकटरा मोहल्ला निवासी वसीम के पुत्र जुबैर ने 10 साल की उम्र में रोजा रखकर कुरान पाक के दो पारे की तिलावत भी की।
विज्ञापन


जाकिर हुसैन की बेटी तनवीर फातिमा ने 10 साल की उम्र में पहला रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में वक्त बिताया। अर्सलान इस्लाम 11 साल की उम्र में तीसरी बार पूरा रोजा रख रहे हैं, साथ ही रोजाना तीन पारे की कुरान की तिलावत भी कर रहे हैं। अल्लाह पाक से दुआ कर रहे हैं कि अपने मम्मी-पापा के सपनों को हम साकार कर सकें। ग्राम पंचायत बरैया के सईद अहमद के पुत्र असद अहमद ने आठ साल की उम्र में पहला रोजा रखा। नन्हे रोजेदारों को शाम होते ही घर वाले इफ्तारी के समय तोहफा देकर खुश भी कर रहे हैं। रमजान मुबारक में नन्हे रोजेदारो की संख्या इस बार ज्यादा बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed