{"_id":"672293d50091f109a10bc145","slug":"litigants-returned-frustrated-due-to-lawyers-not-working-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127209-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: करंट से हुई युवक की मौत में बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: करंट से हुई युवक की मौत में बंधक बनाने का आरोप
Thu, 31 Oct 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में एक बर्फ फैक्टरी में दो महीने पहले युवक की करंट से मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने सीओ को एक शिकायती पत्र देकर फैक्टरी मालिक पर पुत्र को बंधक बनाकर काम करवाने व धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि घटना के बाद उनकी तहरीर को पुलिस ने फैक्टरी मालिक से मिलकर दर्ज नहीं किया था। सीओ के निर्देश पर मंगलवार रात फैक्टरी मालिक पर इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा गांव के निवासी सूरज राठौर उर्फ अवधराम ने सीओ को तहरीर देकर बताया कि 26 अगस्त को उसके पुत्र अभिषेक की कस्बा टिकैतगंज स्थित विनीत वर्मा की बर्फ फैक्टरी में फ्रीजर में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि अभिषेक को बंधक बनाकर फैक्टरी में काम करवाया जाता था। कई बार विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि घटना के बाद इसकी तहरीर कुर्सी थाने में दी गई मगर उसे हटाकर फैक्टरी मालिक से मिलकर पुलिस ने केस दर्ज नही किया। घटना को केवल रोजनामचा में अंकित कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। कुर्सी एसएओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।