{"_id":"6a6d06d55486dcef6307e282","slug":"lekhpal-and-peshkar-accused-of-taking-bribes-audio-goes-viral-barabanki-news-c-315-1-brb1001-175872-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लेखपाल और पेशकार पर घूस लेने आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लेखपाल और पेशकार पर घूस लेने आरोप, ऑडियो वायरल
Sat, 01 Aug 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र के एक लेखपाल और एसडीएम हैदरगढ़ के पेशकार पर 10 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। वायरल ऑडियो में दोनों कर्मचारियों की बातचीत रिकॉर्ड की गई है।
इसमें कथित तौर पर घूस के लेनदेन का जिक्र है। लेखपाल इसमें छह हजार रुपये लेकर तहसीलदार स्तर तक का काम कराने की बात कह रहे हैं। वहीं, एसडीएम के पेशकार पर चार हजार रुपये लेने का आरोप है। पेशकार यह राशि लेकर कोर्ट में संबंधित तारीख पर काम कराने का आश्वासन दे रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व निरंकार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वायरल आडियो सुनकर उसकी सत्यता की जांच कराएंगे।