{"_id":"5fb56d238ebc3e9b83378bf0","slug":"leakage-in-pipeline-water-flowing-on-road-barabanki-news-lko550599847","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन में रिसाव, कभी भी बिगड़ सकती है शहर की पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन में रिसाव, कभी भी बिगड़ सकती है शहर की पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर मेें अयोध्या लखनऊ मार्ग से गुजरी पेयजल आपूर्ति लाइन में जमुरिहा नाला के समीप लीकेज के कारण लगातार रिसाव हो रहा है। जिससे सड़क पर पानी एकत्र हो रहा है। पाइप लाइन में लीकेज से शहर की पेयजल आपूर्ति कभी भी बिगड़ सकती है।
शहर में जमुरिहा नाला के समीप अयोध्या लखनऊ मार्ग से गुजरी पेयजल आपूर्ति लाइन में लीकेज के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पाइप लाइन से तहसील कॉलोनी, नहर कॉलोनी, प्रीति विहार कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति होती है। हालांकि लीकेज से जलापूर्ति व पानी के प्रेशर में कोई बदलाव नहीं आया है। लेकिन लीकेज दुरुस्त न किया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं।
अभी हाल में ही पीरबटावन व आवास विकास में पाइपलाइन फटने से जलापूर्ति बाधित हो गई थी। पेयजल आपूर्ति बंद होने से शहर वासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। नगरपालिका परिषद जलकल के अवर अभियंता मनोज शुक्ला का कहना है कि लीकेज को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। तैयारी कर ली गई है। गुरुवार से पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त करने का कार्य शुरू होगा।