फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Landed in the canal angry farmers

नहर में उतरे नाराज काश्तकार, प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2015 11:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
छंहदवल माइनर दस दिन से नदऊपारा के पास कटी पड़ी है जिससे किसानों की लगभग 12 सौ बीघा फसल जलमग्न है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी रामनगर से की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है जिससे आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को नहर में खड़े होकर प्रदर्शन कर उसे तत्काल बंधवाने की मांग की। किसानों का कहना है कि अगर दो दिन के अंदर माइनर नहीं बंधवाई गई तो सभी किसान चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन




रामनगर के नदऊपारा के पास छहंदवल माइनर दस दिन से कटी पड़ी है जिससे किसानों की लगभग 12 सौ बीघा फसल जलमग्न है। किसानों की इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन नहर को नहीं बांधा गया। इससे आक्रोशित किसानों ने मंगलवार प्रदर्शन किया। रोहित सिंह, रामकुमार, दक्षराज, राहुल,  संतराम यादव,  तुलसी यादव आदि किसानों ने माइनर मे खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए नहर विभाग के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन



किसानों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार उप जिलाधिकारी रामनगर व नहर विभाग के अधिकारियों से कर नहर को बंधवाने की मांग की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। माइनर से लगातार दस दिन से पानी बहने से आसपास की करीब 12 सौ बीघा धान की फसल काफी प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी भरा होने से किसान धान नहीं काट पा रहा है।  किसानों का कहना है कि दो दिन में माइनर नहीं बांधी गई तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed