{"_id":"6af4c69fe80c8f9b020d81c7","slug":"shrimad-bhagvat-katha-gyan-mahayagya-begins-with-a-kalash-yatra-procession-with-ceremonial-pots-barabanki-news-c-96-1-ame1016-180170-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू
Thu, 12 Nov 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के पूरे लादी शुक्ल कटेहटी में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु
जगदीशपुर। श्रीमद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ से पहले बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे लादी शुक्ल कटेहटी से शुरू होकर रानीगंज, थौरी और कोछित होते हुए दंडेश्वर धाम पहुंची। यहां आदि गंगा गोमती नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दंडेश्वर धाम में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए हुए थीं। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु बैंड-बाजे की धुन पर झूमते और नाचते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा के पहले दिन वृंदावन धाम से आए प्रवाचक सत्यम शुक्ला महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य प्रसंग की कथा सुनाई।
उन्होंने भागवत कथा के श्रवण का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मुख्य यजमान रामावती, राजेश शुक्ल, विपिन शुक्ला, विजय शुक्ला, डॉ. प्रदीप तिवारी, राजकुमार, सुनील सेठ और राघवेंद्र तिवारी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।