फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Land acquisition for 84 Kosi Parikrama Marg accelerated, 1500 farmers got 57 crores

Barabanki News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, 1500 किसानों को मिले 57 करोड़

Mon, 14 Apr 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition for 84 Kosi Parikrama Marg accelerated, 1500 farmers got 57 crores
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र से निकल रहे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि का अधिग्रहण जाेरों पर चल रहा है। इसके साथ ही किसानों को मुआवजा भेजने के लिए उनके खाते को भी फीड करने का काम तेजी से हो रहा है। अब तक करीब 500 गाटा संख्या के हजारों किसानों को मुआवजा की राशि खाते में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

किसानों की भूमि के साथ ही उसमें बने मकान, दुकान व पेड़ आदि का अभी सर्वे नहीं हुआ। इसका सर्वे होने पर किसानों को फिर से धनराशि भेजी जाएगी। अभी 18 गांवों के 2087 गाटा के हजारों किसानों को उनकी जमीन के लिए 77 करोड़ मुआवजा मिलना है। धनराशि भेजने के लिए किसानों के बैंक खातों की लगातार फीडिंग की जा रही है। तहसील के 18 गांव का 19.240 किमी लंबा क्षेत्र विकसित करने के साथ घाघरा नदी पर दो बड़े व तीन छोटे पुल बनेंगे। कमियार के पास मूर्तिहन घाट पर सरयू नदी पर 4.4 किमी लंबा पुल बनेगा। अब तक 15 गांव की 82 एकड़ हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। जिले के एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगातार तेज कार्य करके किसानों के खाते को फीड किया जा रहा है व धनराशि भेजने का काम किया जा रहा है। जिंदल ग्रुप के सुपरवाइजर श्रीकांत तिवारी के अनुसार जिले में 77 करोड़ रुपये आवंटन के लिए मिला था। पांच किस्तों में करीब 57 करोड़ धनराशि अब तक किसानों के खाते में भुगतान किया गया है। करीब 500 गाटा के किसानों का खाता फीड कर बाकी 20 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों में चल रहा सर्वे
परिक्रमा मार्ग में जुड़ने वाले गांव बरहुवा, गुलचप्पा कला, पूरे कामगार, अलियाबाद, बेलहरी, सेमरी, रानीमऊ, सिकरी जीवल, सरई सैफ, पूरेडलई, फत्तापुर कला, चांदामऊ, बादशाह नगर, बेलखरा महफूज, बेलखरा सैलाव, उमराहरा, कमियार व बसंतपुर का सर्वे कराया जा रहा है। करीब 231.15 किलोमीटर प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 227 बी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की भूमि का अधिग्रहण कर लगातार मुआवजा उनके खाते में भेजा जा रहा है। इससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण से युवा, किसान, नौजवान मजदूर व व्यापारी सभी को लाभ होगा। बचे हुए किसानों के खातों को फीड कर जल्द सभी को धनराशि देने के निर्देश दिए गए हैं।
सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed