{"_id":"56ec46b44f1c1bbc588b47aa","slug":"lakpedhabag-path-rejuvenated","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखपेड़ाबाग जाने वाले मार्ग के दिन बहुरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखपेड़ाबाग जाने वाले मार्ग के दिन बहुरे
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मार्ग की मरम्मत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय बाद जाकर लखपेडाबाग से बडे़ल जाने वाले मार्ग के दिन बहुरे हैं। इस मार्ग की मरम्मत का कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को कई बार उठाया था। अब जाकर लोक निर्माण विभाग ने इस पर कार्य शुरू कराया है।
लखपेड़ाबाग से बड़ेल जाने वाला मार्ग मरम्मत के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो गया था। जबकि सबसे ज्यादा आवागमन इसी मार्ग से होता है। क्योंकि शहर के जितने भी बडे़ स्कूल हैं उनमें से ज्यादातर विद्यालय लखपेड़ाबाग में ही संचालित हो रहे हैं। इस मार्ग के खराब होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को हो रही थी।
यहां के लोगों इस समस्या से तत्कालीन जिलाधिकारी को अवगत कराया था। लेकिन पंचायत चुनाव की अधिसूचना के चलते मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अधिसूचना समाप्त हो जाने के बाद अब इस मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
इस बाबत अधिशासी अभियंता एसए उस्मानी का कहना है कि अभी तक यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आता है इसलिए मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा था। अब यह मार्ग लोक निर्माण विभाग खंड तीन के पास आ गया है जिस पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।