{"_id":"61e4723b6b03a74bc5746d6f","slug":"kotwadham-beat-tikaitnagar-by-65-runs-barabanki-news-lko613776590","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटवाधाम ने टिकैतनगर को 65 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटवाधाम ने टिकैतनगर को 65 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र सिरौलीगौसपुर के तासीपुर गांव में नये वर्ष के उपलक्ष्य में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मैच टिकैतनगर टीम व कोटवाधाम टीम के बीच खेला गया। कोटवाधाम की टीम ने यह मुकाबला 65 रन से जीत लिया।
टॉस जीतकर कोटवाधाम टीम ने पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित बारह ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 175 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। ओपनर यश तिवारी ने 60 रन की पारी खेली, रचित गुप्ता ने 56 रन बनाए तो कप्तान आकाश तिवारी ने तीन गेंद पर तीन छक्के लगाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिकैतनगर की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर गोलू चार रन व समीर 10 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद एक-एक करके सभी बल्लेबाज आउट होते रहे। टीम ग्यारह ओवर में 110 रन बनाकर आलआउट हो गयी।
विज्ञापन
कोटवाधाम की तरफ से राजन सिंह और आदर्श को तीन-तीन विकेट मिले। कोटवाधाम की टीम ने यह मुकाबला 65 रन से अपने नाम कर लिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रूप में आए अन्नू सिंह ने पुरस्कृत किया। विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये तथा उपविजेता को पांच हजार रुपये व दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबले के ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे यश तिवारी को तसीपुर गांव के प्रधान अखिलेश साहू ने पुरस्कृत किया। ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब टिकैतनगर के पांड्या को दिया गया। इस मौके पर विपिन गुप्ता, रवि वर्मा, अमन साहू, आनंद सिंह, आदर्श, अरुण जायसवाल, संजय तिवारी, दुर्गेश सिंह व सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।