फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Killers FC and Spartan Football Club won the match

Barabanki News: किलर्स एफसी व स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने जीता मैच

Fri, 03 Nov 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Killers FC and Spartan Football Club won the match
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ की ओर से बृहस्पतिवार को ओपन पुरुष फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया, जिसमें दो मैच खेले गए। इसमें किलर्स एफसी और स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लीग का पहला मुकाबला दरियाबाद फुटबॉल क्लब और किलर्स फुटबॉल क्लब के खेला गया। पहले हॉफ में शुरू से ही किलर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों में आपसी तालमेल दिखाई दिया। मैच के 9वें, 13वें, 23वें, 29वें, 40वें मिनट में किलर्स फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी कृष्ण यादव, मोहित द्विवेदी, काजिम, रवि तिवारी, अक्श गुप्ता ने एक-एक गोल किया। दूसरे हाॅफ में भी दरियाबाद फुटबॉल क्लब एक भी गोल न कर सका। जिसमें किलर्स एफसी ने यह मुकाबला 5-0 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम फुटबॉल क्लब और स्पार्टन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच का पहला हॉफ शुरू होते ही स्पार्टन फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों द्वारा रोमांचक मैच देखने को मिला।। स्पार्टन फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी जिम्मी ने खेल के 21वें मिनट में एक गोल किया। दूसरा हाॅफ भी काफी संघर्षपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर गोल करने का प्रयास करती रहीं, लेकिन विपक्षी टीम स्पार्टन फुटबॉल क्लब की रक्षापंथी को भेद न सके और 1-0 से स्पार्टन फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इस मौके पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी, उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, सबकत अली, अभय सिंह, दहाब जिलानी, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed