फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kalyani River Bridge crack, traffic stalled

कल्याणी नदी के पुल में दरार, आवागमन ठप

Fri, 16 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 16 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
बहराइच-बाराबंकी मार्ग पर मसौली के पास कल्याणी नदी पर बना पुल  शुक्रवार शाम दरक गया। पुल के बीचो-बीच चार इंच चौड़ी दरार पड़ने से अफरातफरी मच गई। मौके पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मार्ग का डायवर्जन कर गाड़ियों को निकलने से रोक दिया और पीएनसी के ठेकेदार की मदद से पुल को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया। आवागमन बंद होने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन



मसौली चौराहा के निकट बहराइच-बाराबंकी मार्ग पर  कल्याणी नदी पर अंग्रेेजों के समय के बने पुल में शुक्रवार की शाम दरार पड़ गई। पुल के बीचों-बीच में अचानक चार इंच चौड़ी दरार पड़ने से हड़कंप मच गया। एक बाइक सवार ने पुल में दरार की सूचना आसपास के लोगों व भयारा मोड़ के पास बैठे पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाही जगन्नाथ, सतनाम, व अनिल वर्मा ने सक्रियता दिखाते हुए वाहनों के निकलने पर अचानक रोक लगा दी। जाम लगने के कारण पुलिस ने मार्ग डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन



रामनगर की ओर जाने वाले वाहनों को भयारा रोड व रामनगर की ओर से  बाराबंकी जाने वाले वाहनों को रानीबाजार मोड़ व बदोसरांय जाने वाले वाहनों को बड़ागांव मार्ग होते हुए डायवर्जन कर दिया। मार्ग चौड़ा करने का कार्य कर रही पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों ने आनन-फानन में पुल के मरम्मत शुरू कर दी। मसौली थाना प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर है पुल से गुरजने वाले वाहनों को रोक की उसके रूट के हिसाब से डायवर्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed