{"_id":"66ef53c5aa1240bb7f030224","slug":"kalyan-mandap-will-be-available-free-in-the-marriage-of-girls-barabanki-news-c-315-brp1007-124864-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कन्याओं के विवाह में मुफ्त मिलेगा कल्याण मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कन्याओं के विवाह में मुफ्त मिलेगा कल्याण मंडप
Sun, 22 Sep 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के धरौली वार्ड में 3.25 करोड़ की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। गरीब व आर्थिक तौर से कमजोर कन्याओं के विवाह के लिए यह तीन मंजिला कल्याण मंडल मुफ्त मिल सकेगा। इससे गरीब परिवार के लोगों को निजी गेस्ट हाउस लेने पर खर्च होने वाली मोटी धनराशि की बचत होने से राहत मिलेगी। इसका सीधा फायदा नगर पंचायत क्षेत्र से जुड़ी 20 हजार की आबादी को मिलेगा।
नगर पंचायत रामसनेहीघाट के अस्तित्व में आने के बाद शासन ने कल्याण मंडप बनाने के लिए सवा तीन करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। इसका शिलान्यास राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया था। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से कराया जा रहा निर्माण कार्य अब पूरा होने की कगार पर है। तीन मंजिला कल्याण मंडप में पांच लोगों की क्षमता वाले एक हॉल के साथ ही आधा दर्जन कमरे, शौचालय, स्नानागार का निर्माण हो रहा है। भवन के बाहर करीब एक बीघा में खुला घास का मैदान भी रहेगा। इससे कल्याण मंडप में विवाह, धार्मिक कार्यक्रम सहित सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन करना काफी सुलभ हो सकेगा। ईओ धीरज कुमार सिंह ने बताया कि कल्याण मंडप का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे आम लोगों के उपयोग के लिए संचालित किया जाएगा।