फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   jila yojana samiti

50 मिनट में 4 अरब 45 करोड़ रुपये के विकास के प्रस्ताव पास

Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
jila yojana samiti
बाराबंकी। जिले में 445 करोड़ रुपये से विकास के कई कार्य कराए जाएंगे। इस धन से स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, सिंचाई, सड़कों के निर्माण समेत कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह कार्य जिला योजना समिति के तहत कराए जाएंगे। जिला योजना समिति के कुल 445 करोड़ 27 लाख रुपये की प्रस्तावों पर शुक्रवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दी गई। इसमें दरियाबाद, बनीकोडर, फतेहपुर, निंदूरा ब्लॉकों में इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और 23 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की अगुवाई में हुई बैठक में सीडीओ एकता सिंह ने विभागवार कार्ययोजना की जानकारी दी। इन योजनाओं को अंतिम रूप देने पर सदस्यों ने मुहर लगाई। प्रभारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में होने वाले विकास कार्यों पर सहमति प्रदान की।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रस्तावित जिला योजना समिति का बजट पिछले वर्ष के बराबर रखा गया है। हालांकि इसमें से सिर्फ 52 प्रतिशत बजट ही जिले को मिल सका था। इस मौके पर सांसद उपेंद्र रावत, विधायक शरद अवस्थी, साकेंद्र वर्मा, सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, सुरेश यादव, गौरव रावत, एमएलसी राजेश यादव, डीएम डॉ. आदर्श सिंह समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 पीएचसी व तीन सीएचसी को होगा निर्माण
जिले के एक करोड़ 28 लाख 50 हजार की लागत से 23 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसमें पूरेडलई ब्लॉक के कमियार, बासगांव, हरख के भानमऊ, तीरगांव, अजपुरा, निंदूरा के रीवा-सींव, बजगहनी, जमुआ, देवा के नारायनभारी, पीड़, फतेहपुर के भगौली, मसूदपुर, सिद्धौर के बीबीपुर, दयालपुर समेत कुल 23 गांवों में पीएचसी निर्माण के लिए उक्त राशि प्रस्तावित की गई है। वहीं परीवां, शुम्भा, और सुबेहा में 44 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना करने के लिए बजट प्रस्तावित है।
300 सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे गांव
गांवों में अंधेरे को दूर करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की मदद से 300 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्तावित पारित किया गया है। इसके लिए 21 लाख 30 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। वहीं विकास भवन परिसर में चार आवासीय भवनों के साथ स्ट्रीट लाइट और विद्युतीकरण के लिए एक करोड़ नौ लाख की राशि खर्च की जाएगी।
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पर खर्च होंगे 36.55 करोड़
बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए 36 करोड़ 55 लाख रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इस राशि में से माध्यमिक शिक्षा को 12 करोड़ 22 लाख का बजट रखा गया है। इस बजट से दरियाबाद में जीजीआईसी, बनीकोडर के बबुरी गांव में जीआईसी, फतेहपुर के टेढवा गदमानपुर, साढ़ेमऊ व कस्बे में कन्या पूर्व मा. वि. की स्थापना की जाएगी।
निंदूरा के टिकैतगंज जीआईसी में प्रयोगशाला का निर्माण शामिल है। वहीं बेसिक शिक्षा के तहत सर्व शिक्षा अभियान पर 24 करोड़ 32 लाख का बजट प्रस्तावित किया गया है। जबकि बीएसए कार्यालय के निर्माण के लिए 60 लाख तो एमडीएम के लिए एक करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

गांवों में बनेंगी 345 किमी. सड़कें
ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की दिक्कत को देखते हुए 345.21 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर 57 करोड़ 13 लाख 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि में से 90 किमी. मार्गों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए नई सड़कों का प्रस्ताव लेने के साथ पुरानी जर्जर सड़कों को चिह्नित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed