{"_id":"66945bf62d3b514d150009c4","slug":"jcb-ran-on-four-colleges-and-beauty-parlors-barabanki-news-c-315-1-brp1007-120585-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चार कॉलेजों व ब्यूटी पार्लर पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चार कॉलेजों व ब्यूटी पार्लर पर चली जेसीबी
Mon, 15 Jul 2024 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जमुरिया नाले को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के उद्देश्य से रविवार को चार कॉलेज एवं एक ब्यूटी पार्लर के आंशिक अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसी के साथ नाले के तल को भी साफ कराया गया।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से गत वर्ष आई बाढ़ एवं हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर पिछले कई दिनों से जमुरिया नाले की सफाई कराई जा रही है। इस दौरान शहर की आवास विकास कॉलोनी एवं लखपेड़ाबाग में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण चिह्नित किया गया था।
रविवार सुबह एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी भारी पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के लिए मौके पर पहुंचे। यहां जय हिंद इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, श्री सांई इंटर कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व से चिह्नित अतिक्रमण को ध्वस्त कराना शुरू किया गया।
विज्ञापन
इनमें से ज्यादातर ने अपना आंशिक अतिक्रमण पूर्व में हटा लिया था लेकिन बाउंड्री, शौचालय व कुछ अन्य निर्माण ढहाए जाने बाकी थे। शाम तक इन सभी आंशिक अतिक्रमणों को ध्वस्त कराया गया। इसी के साथ आवास विकास कॉलोनी में जयहिंद कॉलेज के निकट राधिका ब्यूटी पार्लर के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कराया गया। एसडीएम ने बताया कि नाले की सफाई को जल्द पूरा किया जाना है। जो भी अतिक्रमण की जद में आ रहे थे, उनका ध्वस्तीकरण कराया गया है।
प्रधानाचार्य व तहसीलदार में हुई कहासुनी
अभियान के दौरान जय हिंद कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरीश कुमार वर्मा की तहसीलदार शरद सिंह से ध्वस्तीकरण को लेकर कहासुनी हो गई। उनका कहना रहा कि चिह्नींकरण से अधिक भवन तोड़ा जा रहा है। इस पर प्रशासन ने मौके पर एक बार फिर नाप कराई और अतिक्रमण के हिस्से में आ रहे कॉलेज के कक्षों को ध्वस्त कराया गया।