फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Janesma's team champion in football

Barabanki News: फुटबॉल में जनेस्मा की टीम चैंपियन

Tue, 28 Nov 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 28 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Janesma's team champion in football
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध गयाबक्श रामलली महाविद्यालय पलिया हैदरगढ़ की ओर से अंतर महाविद्यालयीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


इसमें पहला मैच नंदनीनगर नवाबगंज गोंडा व आचार्य नरेंद्रदेव महाविद्यालय बभनान गोंडा के मध्य खेला गया, जिसमें बभनान गोंडा ने यह मुकाबला 1-0 से जीत लिया। मैच के 17वें मिनट में अंकिता ने अपनी टीम के लिए गोल कर न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि टीम को फाइनल में प्रवेश कराया। दूसरा मैच रामलली महाविद्यालय हैदरगढ़ व जनेस्मा के बीच हुआ, जिसमें जनेस्मा की टीम ने 2-0 से यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


इसके बाद फाइनल मुकाबला आचार्य नरेंद्र पीजी कॉलेज व जनेस्मा के मध्य खेला गया, जिसमें जनेस्मा ने 2-0 से जीत दर्ज कर पांचवीं बार अंतर महाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीती। जनेस्मा के लिए 13वें मिनट में अंजली व 27वें मिनट में प्रिया ने एक-एक गोल किया। मुख्य अतिथि गयाबक्श रामलली महाविद्यालय के प्रबंधक आदित्य सिंह तथा प्राचार्य शिवकरण तिवारी, विशिष्ट अतिथि जनेस्मा के प्राचार्य डॉ. सीता राम सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय से आईं पर्यवेक्षक प्रज्ञा राजपूत एवं शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. संतोष कुमार गौड़, डॉ. राजेश सिंह, मोहित कुमार, गजेंद्र, उपेंद्र और मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed