{"_id":"667757d7243b2ed3760aa7e4","slug":"jamurias-campaign-gained-momentum-20-people-got-houses-barabanki-news-c-315-1-slko1012-119313-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जमुरिया के अभियान में तेजी, 20 को मिले आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जमुरिया के अभियान में तेजी, 20 को मिले आवास
Sun, 23 Jun 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जमुरिया नाले की सफाई का अभियान जोरों पर चल रहा है। शनिवार को पीरबटाव क्षेत्र में नाले की सफाई का सफाई कार्य पुलिस और आरआरएफ के जवानों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान सफाई कार्य के आड़े आ रहे 12 मकानों को लोगों ने खुद ढहा दिया वहीं 20 परिवारों को कांशीराम आवास में बसाया गया। उधर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने एसडीएम सदर के साथ मौके पर पहुंच चले रहे सफाई कार्य का जायजा लिया और कार्य में और तेजी लाने के आदेश दिए।
जमुरिया नाले की सफाई का कार्य प्रशासन जल्द से जल्द पूरा करा की तैयारी में है। पहले कोठीडीह की ओर से सफाई का कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन अब इस कार्य को शहर के अंदर कराया जा रहा है। शनिवार को पीरबटावन मोहल्ले में जमुरिया की सफाई का अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पीरबटावन के लोगों ने सफाई के कार्य में काफी सहयोग किया है इसी तरह से अन्य मोहल्ले के लोगों से सहयोग की अपेक्षा है। (संवाद)