{"_id":"62bdf6f0c5b0ef4f36778775","slug":"jail-supritended-retired-barabanki-news-lko6375912184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन के दौरान ही सेवानिवृत्त हो गए जेल अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन के दौरान ही सेवानिवृत्त हो गए जेल अधीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिला जेल में हुए नींबू घोटाला व बंदियों को घटिया भोजन देने के मामले में निलंबित किए गए जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गये। वह इस समय संपूर्णानंद कारागार लखनऊ में अटैच थे।
जिला जेल में बंदियों को कोराना से बचाव के लिए नींबू देने के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला किया गया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीजी जेल ने मामले की जांच कराई थी। इसके बाद प्रदेश के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां औचक निरीक्षण किया था।
इसमें जहां बंदियों को दिए जाने वाली भोजन की गुणवत्ता काफी खराब मिली थी वहीं बंदियों ने नींबू न देने की बात भी बताई थी। इसके बाद मंत्री ने तत्कालीन जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह, डिप्टी जेलर आशुतोष मिश्रा व दो बंदीरक्षकों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद जेल अधीक्षक को संपूर्णानंद कारागार लखनऊ में अटैच किया गया था। बृहस्पतिवार को वह सेवानिवृत्त हो गये। ऐसे में बिना बहाली के ही रिटायर्ड हुए जेल अधीक्षक को विभागीय जांच के बाद ही पेंशन आदि की सुविधाएं मिल सकेगी।
जेलर बने कस्तूरी लाल गुप्ता
बाराबंकी। जिला जेल में डिप्टी जेलर के पद पर तैनात रहे कस्तूरी लाल गुप्ता पदोन्नति होने के बाद जेलर बन गए हैं। बृहस्पतिवार को उनका जिला कारागार झांसी में जेलर के पद पर तबादला हो गया है। यह जानकारी प्रभारी जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला द्वारा दी गई। संवाद