फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   jail

जेल पहुंचकर अफसरों ने सुनी बंदियों की समस्याएं

Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
jail
बाराबंकी। जिला जेल में बुधवार को जिला जज, डीएम व एसपी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। अफसरों ने बंदियों/ कैदियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी व उनके निराकरण का आश्वासन दिया। जिला कारागार में बुधवार को ‘अंडरट्रायल रिव्यू कमेटी‘ की बैठक हुई, अध्यक्षता जिला जज राधेश्याम यादव ने की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, सीजेएम व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार आदि उपस्थित रहे। बैठक में सीआरपीसी की धारा 436 ‘ए’ के अंतर्गत पात्र बंदियों के संबंध मे विचार विमर्श किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के इलाज, शिक्षा, उनके पुनर्वास, खेल-कूद, स्वास्थ्य तथा रोजगार परक शिक्षा व अन्य आवश्यकताओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। कारागार में निरुद्ध बंदियों से उनके वादों एवं अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह ने बताया कि कारागार की सभी बैरकों एवं हातों को प्रतिदिन सैनिटाईज किये जाने व बंदियों द्वारा मास्क लगाये जाने एवं साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में अंदर जा सकेगा बंदियों का सामान
जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह ने बताया कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को कोविड के चलते उनके परिजनों द्वारा बाहर से दिये जाने वाले सभी सामान पर अभी तक रोक चल रही थी। लेकिन 24 जून से इस रोक को हटा दिया जाएगा। अब बंदियों/ कैदियों के परिजन जेल में आकर अपने बंदी तक सामान पहुंचा सकते है। लेकिन सभी को कोविड नियमों का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed