फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Investors will not have to race to get incentives and discounts

Barabanki News: निवेशकों को प्रोत्साहन राशि व छूट पाने को नहीं लगानी होगी दौड़

Fri, 31 Mar 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 31 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Investors will not have to race to get incentives and discounts
बाराबंकी। उद्योगों की स्थापना के लिए विभागों की ओर से मुुहैया कराए जाने वाले प्रोत्साहन राशि व छूट के लिए अब निवेशकों को दौड़ नहीं लगानी होगी। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त कर दी जाएगी और निवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रोत्साहन प्रबंधन सिस्टम के जरिए आवेदन करना होगा। संबंधित विभाग इन ऑनलाइन आवेदनों के जरिए प्रक्रिया शुरू करेंगे और उसकी प्रगति रिपोर्ट से भी अवगत कराएंगे। इतना ही नहीं अगर आवेदन के सापेक्ष किसी दस्तावेज की आवश्यकता होती है तो वह भी ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन




यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिले में 15 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू निवेश पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इन निवेशों के सापेक्ष उद्योगों की स्थापना की कवायद शुरू हो चुकी है। कई विभागों की ओर से उद्योगों की स्थापना के एवज में प्रोत्साहन राशि व छूट दिए जाने का भी प्राविधान है। उदाहरण के तौर पर पशुपालन विभाग की ओर से विभिन्न फाॅर्म स्थापित करने के लिए करीब 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, लेकिन इसके लिए संबंंधित उद्यमी को ऑफलाइन आवेदन करना होता है। ऐसे में कई बार विभागों के चक्कर भी काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन




इसे देखते हुुए निवेश पोर्टल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस पर उद्यमी जैसे ही आवेदन करेंगे, संबंंधित विभागों के पोर्टल पर दिखने लगेगा। उद्यमी को अपने लॉग इन आईडी पर एक डैश बोर्ड उपलब्ध होगा, जिसमें उसे आवेदन से संबंधित समस्त कार्रवाई की अद्यतन स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्यमियों को आवेदन करने में आने वाली समस्याओं के निदान के लिए मुख्यालय पर अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। आवेदन में कोई कमी होने पर भी संबंधित अधिकारी अपना रिव्यू भेजेंगे, जो उद्यमी के डैश बोर्ड पर प्रदर्शित होगा। यह व्यवस्था लागू होने से निवेशकों को काफी सहूलियत मिलेगी और घर बैठे ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र शिवानी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार निवेशकों को सहूलियत दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed