फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Investigation reveals short weighing, FCI shuts down

Barabanki News: जांच में मिली घटतौली, एफसीआई का कांटा बंद

Tue, 24 Mar 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Investigation reveals short weighing, FCI shuts down
बाराबंकी। वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक ने सोमवार को वरिष्ठ विपणन निरीक्षक के साथ एफसीआई गोदाम में लगे कांटे की जांच की। इस दौरान एक ट्रक की तौल कराए जाने पर करीब 60 किलो की घटतौली पकड़ी गई है। ऐसा तब हो रहा है जब तीन माह के अनाज का उठान कराया जा रहा है और राइस मिलों द्वारा सरकारी चावल गोदाम को भेजा जा रहा है। इस पर निरीक्षक ने कांटा बंद कराते हुए एफसीआई को नोटिस जारी करते हुए कांटा सही कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक एसके मिश्रा ने वरिष्ठ विपणन निरीक्षक अनूप वर्मा के साथ एफसीआई गोदाम के फेज टू में लगे तौल कांटे की जांच की। वरिष्ठ बांट माप निरीक्षक ने बताया कि इस दौरान 33 टन के एक ट्रक की तौल कराई गई तो करीब 60 किलो का अंतर सामने आया है। जब तौल कांटे पर मौजूद कर्मियों से इस संबंध में जानकारी की गई तो वह कोई सही जवाब नहीं दे पाए। जिस पर कांटे पर तौल को तत्काल बंद करा दिया गया है। एफसीआई को पेनाल्टी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है और तुरंत कांटा सही कराने के लिए कहा गया है। बताते चले कि इस समय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत तीन माह का उठान चल रहा है और सरकारी चावल भी मिलों द्वारा गोदामों को भेेजा जाता है। एक दिन में करीब 50 से 60 ट्रक अंदर बाहर होते हैं। ऐसे में उठान प्रभावित होगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed