फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Investigation of 457 In the health camp

शिविर में जांचा 457 ग्रामीणों का स्वास्थ्य

Sat, 02 Jan 2016 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ के लिए शनिवार को ददौरा गांव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 457 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं भी दी गईं। शिविर में लोगों के खून जांच, ईसीजी आदि की भी जांचे की गईं।
विज्ञापन


ददौरा की नव निर्वाचित प्रधान कल्पना तिवारी की पहल पर सिंधु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अवध हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ. रवीन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने जनहित में ऐसे शिविरों के आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने शिविर में शामिल चिकित्सकों से भी बात की। शिविर में 115 महिलाओं समेत 457 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक दवाएं भी बांटी गई। शिविर में मरीजों को परामर्श के अलावा निशुल्क ब्लड जांच, बीपी जांच, ईसीजी की जांचे की गई।
विज्ञापन


शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत अग्रवाल, फिजियोथेरिपिस्ट डॉ. योगेश मंधवान व उनके सहायक शिवा प्रवीन, विवेक सिंह, अमित तिवारी, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज तनेजा, होम्यो पैथिक चिकित्सक डॉ. सुभाष पटेल ने आये हुये मरीजों को उपचारित किया। कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। प्रधान कल्पना तिवारी ने मुख्य अतिथि व सीएमओ रवींद्र कुमार का बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र भवनामी सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed