फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   investigation

मुख्य अभियंता बाढ़ ने तेलवारी गांव पहुंच लिया स्थिति का जायजा

Wed, 30 Jun 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
investigation
कोटवाधाम (बाराबंकी)। तेलवारी गांव का निरीक्षण करने पहुंचे बाढ़ खण्ड के अधिकारियों ने कटान रुकने पर राहत की सांस ली है। बाढ़ खण्ड के मुख्य अभियंता ने कहा कि कटान रोकने को लेकर चल रहे कार्यों में और तेजी लाई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के मुख्य अभियंता एके सिंह ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता बाढ़ शशिकांत सिंह के साथ तेलवारी गांव का निरीक्षण किया और जहां पर कटान हो रहीं थी वहां पर ज्यादा बेहतर कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिस प्रकार से नदी तेलवारी गांव के पास कटान कर रही थी उससे नहीं लगता था कि हम गांव को बचा पाएंगे लेकिन अभियंताओं की मेहनत की वजह से हम तेलवारी गांव को बचाने में अब सफल हो गए हैं।
विज्ञापन

कहा कि तेलवारी के पास जो स्टेप बनाये जा रहे हैं वो सरयू नदी की धारा को रोकने में सहायक साबित होंगे। साथ ही परियोजना का कार्य सुरक्षित दिखाई दे रहा है। अब नीचे और ऊपर दोनों जगहों पर पक्का कार्य किया गया है जिससे कटान की संभावना पूरी तरह से खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया कि नदी की धारा को मोड़ने के लिए जो योजना बनाई गई थी उसे फिलहाल रोक दिया गया है। अगर कटान न रुकती तो धार को मोड़ने का कार्य किया जाता। इस मौके पर अभियंता धनंजय तिवारी, अंकित सिंह, घनश्याम बाजपेई, राहुल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed