{"_id":"672a78cab960fb2f2f052226","slug":"instructions-to-make-lattice-like-urns-at-the-four-corners-of-the-ghat-barabanki-news-c-315-1-brp1007-127439-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घाट के चारों कोनों पर जालीनुमा कलश बनाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घाट के चारों कोनों पर जालीनुमा कलश बनाने का निर्देश
Wed, 06 Nov 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भगवान भास्कर के उपासना के महापर्व छठ के साथ नगरीय निकायों में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार शाम को नगर विकास मंत्री एके शर्मा घाट का निरीक्षण करने के लिए बाराबंकी पहुंचे। यहां उन्होंने घाट पर की गई सफाई व्यवस्था को देखा। मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा को निर्देशित किया कि घाट के चारों कोनों पर जालीनुमा कलश स्थापित कराए जाएं ताकि छठ पूजा पर आने वाली महिलाओं को जो भी सामग्री प्रवाहित करनी हो, वह इसी में कर सकें।
इस अवसर पर नगर पालिका नवाबगंज की तरफ से नागेश्वरनाथ मंदिर तालाब की साफ सफाई के साथ इसकी भव्य सजावट की गई है। यहां तालाब में लगा फव्वारा रंग बिरंगी रोशनी के बीच अलग ही छठा बिखेर रहा है। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान परिसर में स्वच्छ पानी की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। घाट से लेकर गलियों तक की सफाई व्यवस्था और सुंदरीकरण उत्कृष्ट श्रेणी का बनाने का कार्य निरंतर किया जाए। बिजली विभाग से कहा कि छठ पर्व पर प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए।
बताया कि पूरे प्रदेश के सभी निकायों में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रयास है कि व्रती महिलाओं को सुंदर और स्वच्छ माहौल मिल सके। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, ईओ संजय कुमार शुक्ला, सुरेंद्र वर्मा समेत तमाम सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान नगर विकास मंत्री ने प्राचीन हनुमान मंदिर और नागेश्वरनाथ मंदिर में जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना भी की। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने मौजूद ईओ से मंदिर का जीर्णोद्धार करने का प्रस्ताव भी मांगा। निर्देश दिया कि मंदिर के संपूर्ण परिसर का आंकलन करा लिया जाए।