फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   inspection

डीएम के निरीक्षण में शहर में मिली गंदगी, सफाई नायक समेत दो कर्मी निलंबित

Thu, 19 Mar 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
inspection
बाराबंकी। एक ओर करोना का डर, दूसरी ओर गंदा शहर। कोरोना को लेकर नियमित साफ-सफाई के साथ ही फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन शहर के हालात जस के तस हैं। यह स्थिति डीएम के औचक निरीक्षण में सामने आई। निरीक्षण के दौरान गंदगी देख जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सफाई नायक और सफाईकर्मी पर कार्रवाई का आदेश दिया। अधिशासी अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शहर में स्वच्छता का दावा कितना सही है, इसे परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने मंगलवार की शाम शहर के मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। निबलेट तिराहे के समीप गंदगी देख डीएम भड़क गए। फोन पर ही ईओ वीके श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाई, कहा कि इस समय साफ-सफाई की विशेष आवश्यकता है, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए और शहर की हालत यह है कि सड़क व दुकानों के सामने कूड़ा जमा है। उन्होंनेे यहां तैनात सफाई नायक व सफाई कमी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद ईओ ने सफाई नायक धीरज कुुमार और सफाई कर्मी रमेश कुमार को निलंबित कर दिया। सफाई नायक पर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी किया। डीएम ने गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सफाईकर्मी को जो भी एरिया दिया गया है, वह वहां समय पर पहुंचे और सफाई कार्य पूरा करें। सफाई इंस्पेक्टर अनुपस्थित कर्मचारियों की सूचना दें। सफाई इंस्पेक्टर सफाई कार्य का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट उसी दिन भेजें। डीएम के निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed