फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Insensitivity: Relatives did not come, police performed the last rites.

संवेदनहीनता : नहीं आए रिश्तेदार, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Fri, 05 Jan 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Insensitivity: Relatives did not come, police performed the last rites.
असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में टॉफी व गुब्बारा बेचकर अपना पेट पालने वाले बुजुर्ग की सांसें पन्नी के पर्दे से बनी निर्माणाधीन दुकान के अंदर थम गईं। पुलिस पहुंची और कुछ रिश्तेदारों का पता लगा। लेकिन संवेदनहीनता की सभी हदें पार करते हुए कोई भी शव लेने तो दूर मौके पर नहीं पहुृंचा। आखिरकार पुलिस ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लाही गांव निवासी लालजी सोनी (62) बीते करीब 20 साल से असंद्रा व कोठी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर रहकर साइकिल से टॉफी, चटनी, चूरन व गुब्बारा बेचकर जीवनयापन कर रहे थे। इस समय वह असंद्रा के रसूलपुर चौराहा पर चेतई की अर्धनिर्मित दुकान में पन्नी का पर्दा लगा कर रह रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह लालजी बिस्तर पर मृत मिले। चौकीदार साहेबलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके रिश्तेदारों काे पता लगाकर सूचना दी। एक रिश्तेदार ने तो कह दिया कि वह कपड़े धोकर नहा चुका है। कल आएगा। पोस्टमार्टम के बाद कोई भी शव लेने नहीं आया। इस पर एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बुजुर्ग को मुखाग्नि देने की व्यवस्था की। पोस्टमार्टम हाउस में शव पहुंचाने वालों के माध्यम से शहर के ही श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। एसएचओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed