{"_id":"642db8ff7eda6ca98a039aa6","slug":"innocent-raped-by-giving-drugs-condition-critical-barabanki-news-c-13-1-168571-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मासूम को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मासूम को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म, हालत गंभीर
Wed, 05 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय कोतवाली क्षेेत्र के एक गांव में बुधवार शाम ट्यूशन पढ़ाने वाले एक अधेड़ ने आठ साल की मासूम बच्ची को कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए। इलाज के लिए बच्ची को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मां का कहना है कि बच्ची को नशीली दवा भी खिलाई गई थी। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रमेश अपने घर पर ही बालिकाओं को ट्यूशन पढ़ाता है। उसने मकान के एक कमरे में ही ब्लैक बोर्ड वगैरह लगा रखा है। रोज की तरह से बुधवार शाम भी गांव की कई बच्चियां उसके घर पढ़ने के लिए गई थी। समय पूरा होने के बाद उसने सभी बालिकाओं को छु्ट्टी दे दी मगर आठ साल की एक बच्ची को रोक लिया। बच्ची ने परिजनों को बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा बंद कर बच्ची को बंधक बना लिया। हैवानियत की हदें पार करते हुए मासूम से दुष्कर्म किया। करीब एक दो बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। मां का कहना है कि बच्ची को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया गया। आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सीएचसी भिजवाया। उसकी हालत गंभीर देख देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बदोसराय के थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने दी तहरीर
कुर्सी (बाराबंकी)। खेतों के लिए गई महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम वह खेतों की ओर गई थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। कुर्सी थान प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने दी तहरीर
कुर्सी (बाराबंकी)। खेतों के लिए गई महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की कोशिश की। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम वह खेतों की ओर गई थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। कुर्सी थान प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन