{"_id":"66f0c34360cc3fddf00d676b","slug":"innocent-child-found-dead-on-bed-family-members-allege-death-due-to-vaccination-barabanki-news-c-315-1-slko1012-124952-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिस्तर पर मृत मिला मासूम, परिजनों का आरोप टीका लगाने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिस्तर पर मृत मिला मासूम, परिजनों का आरोप टीका लगाने से हुई मौत
Mon, 23 Sep 2024 06:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम कोडरी में एक दो माह का बच्चा बिस्तर पर मृत मिला। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने से उसकी मौत हुई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग इस आरोप को पूरी तरह से निराधार बता रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवा क्षेत्र की ग्राम सभा कोडरी में गत शनिवार को नियमित टीकाकरण अभियान के तहत आरिफ के एक माह 26 दिन के बच्चे साहिल काे अन्य बच्चों की तरह पेंटा वन का टीका एएनएम द्वारा लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि दिन में दो बजे टीका लगाया गया था। रात में बच्चे को सुला दिया गया, सुबह वह बिस्तर पर मृत मिला। आरोप लगाया कि बच्चे की मौत टीका लगने से हुई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि टीका लगने से बच्चे की मौत का आरोप पूरी तरह से निराधार है। अभियान के तहत पूरे ब्लॉक में 21 जगहों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें 300 से ज्यादा बच्चों को टीके लगाए गए थे। जिस पेंटा वन वायल से साहिल को टीका लगाया, उसी वायल से 12 अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था। अन्य बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। इंस्पेक्टर देवा अनिल कुमार पांडे ने बताया कि परिजनों के मुताबिक साहिल को शनिवार को दोपहर करीब दो बजे टीका लगाया था। रात 10 बजे तक बच्चा स्वस्थ रहा और बाद में सो गया। सुबह बच्चा मृत अवस्था में मिला। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।