फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   increased risk to Charsadi dam

चरसड़ी बांध पर बढ़ा खतरा

Tue, 30 Jun 2015 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 30 Jun 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैतनगर (बाराबंकी)। घाघरा का जलस्तर घटने के साथ कटान काफी तेज हो गई है। साथ ही चरसड़ी बांध को खतरा और बढ़ गया है। इस बांध को बचाने के लिए बनाए गए छह स्पर में चार स्पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है जबकि अन्य दो स्पर भी कटान की चपेट में हैं। बांध की कटने की संभावना के चलते प्रशासन द्वारा तीन गांवों को खाली कराया जा रहा है जबकि रायपुर मांझा गांव पूरी तरह से खाली कराया जा चुका है। घाघरा नदी में हो रही कटान को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। गोंडा व बाराबंकी के डीएम मौके पर जमे हुए हैं।

घाघरा नदी का जलस्तर ठहर गया है, लेकिन साथ ही कटान ने तेजी पकड़ ली है जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल रह रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है। चरसड़ी बांध को बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने किलोमीटर संख्या 10 से 12.800 किमी तक छह स्पर बनाए थे, लेकिन कटान के चलते स्पर दो, तीन, चार तो पूरी तरह से नष्ट हो गए है जबकि एक नंबर स्पर को भी काफी क्षति हुई है। कटान का असर स्पर पांच व छह पर भी दिखने लगा है। स्परों का भारी नुकसान होनेे से चरसड़ी तटबंध को बचाना प्रशासन व सिंचाई विभाग के लिए चुनौती बन गया है। खतरे की आशंका के चलते रायपुर मांझा गांव को पूरी तरह से खाली करा दिया गया जबकि परसावल, नयापुर व कमियार गांव को खाली कराया जा रहा है। गांव को खाली कराए जाने पर तमाम परिवार बांध पर अपना डेरा डाल दिए हैं जबकि कई अपनी रिश्तेदारी जा रहे हैं। बांध को खतरा भंपते हुए गोंडा क्षेत्र के घरकुईयां, ढयोली, रकसड़िया, पूरे अंगद, काशीपुर, प्रतापपुर सहित करीब 55 गांव खाली कराए जा रहे हैं। कटान की तेजी से बंधों पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र व गोंडा के जिलाधिकारी तटबंध पर ही डेरा जमाए हुए हैं। ठोकरों को बचाने का प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed